मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार


रोहतास। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा सासाराम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों, गश्ती दलों एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के माध्यम से पूरे शहर पर सतत निगरानी रखी जा रही है।


जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट