मैजिक डिवाइडर से टकराई, चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर मरहियां मोड़ के पास शुक्रवार को एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक दानिश (28) और उसका भाई जमील (18), निवासी सैयदराजा (चंदौली), गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी दुर्गावती में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक मैजिक में फंस गया स्थानीय लोगों के द्वारा चालक को मैजिक से बाहर निकाला गया। और इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट