कुदरा प्रखंड कार्यालय में विकसित भारत गारंटी रोजगार योजना पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 29, 2026
- 7 views
मनरेगा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर
संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट
कैमूर--- 29 जून 2026 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मनरेगा योजनाओं के प्रभावी संचालन, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा रोजगार सृजन को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
कार्यशाला में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभात कुमार ने उपस्थित सभी कर्मियों को मनरेगा योजना से संबंधित नवीन दिशा-निर्देशों, कार्यों की गुणवत्ता, समय पर भुगतान, ऑनलाइन कार्य प्रणाली तथा अभिलेखों के समुचित संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा विकास योजनाओं को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना सभी कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में मनरेगा से जुड़े सभी पंचायत रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखपाल, पंचायत तकनीकी सहायक सहित प्रखंड स्तर के अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में अधिकारियों ने सभी कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, समय पर योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि मनरेगा के तहत संचालित विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता से बचा जाए।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न पंचायतों से जुड़े कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए योजनाओं के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन का भरोसा


रिपोर्टर