रामपुर में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, खरीफ की बुवाई में आई तेजी

संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर, (कैमूर)-- प्रखंड में सोमवार दोपहर की बारिश ने रामपुर प्रखंड के किसानों को बड़ी राहत दी है। मानसून की इस पहली अच्छी बारिश से सूख रहे खेतों में जान आ गई है।बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। कई किसान अब धान की रोपनी और मक्का, अरहर जैसी खरीफ फसलों की बुवाई में जुट गए हैं।

किसान विशाल पांडेय ने बताया कि समय पर बारिश होने से इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद है। डीजल खर्च भी बचेगा क्योंकि अब पटवन की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीते कई सप्ताह से पानी नहीं होने से किसानों में उदासी छाई हुई थी लेकिन इस बारिश ने किसान के चेहरे पर खुशी लाई है किसान मनोहर  का कहना है कि धान का पौधा लाल हो रहा था इस बारिश से उसमें भी सुधार होगी|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट