पुरनहिया में भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलिः मोमबत्ती पदयात्रा कर सवर्ण समाज ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर--- जिलें पुरनहिया प्रखंड में भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मोमबत्ती पदयात्रा और सभा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा बसंत बाजार से शुरू होकर बसंत पट्टी चौक तक गई, जिसमें सवर्ण समाज के लोग और अन्य नागरिक शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सवर्ण आर्मी के जिला महासचिव ऋषिकेश सिंह और लोजपा प्रखंड अध्यक्ष गोल्डन पांडे ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शनकारियों ने भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले में निष्पक्ष और त्वरित न्याय की मांग उठाई।

सभा के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने "सवर्णों पर अत्याचार अब नहीं सहेंगे" और "बहुत हो गई, बहुत हो गई" जैसे नारे लगाए। उन्होंने सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की और भरत भूषण तिवारी की मौत को 'हत्या' बताया।

प्रदर्शनकारियों ने भरत भूषण तिवारी को गरीबों की आवाज उठाने वाला और उनकी बुनियादी जरूरतों, जैसे बिजली और पानी, को पूरा करने में मदद करने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे, जिन पर "सच बोलना गुनाह नहीं है। सत्ताधारियों से सवाल करना अपराध नहीं" और "अवैध एनकाउंटर नहीं, चाहिए न्याय" जैसे संदेश लिखे थे। लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग करने और एकजुट रहने की अपील की गई।

इस अवसर पर सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष त्रिरपुरारी ठाकुर, जन सुराज के जिला कार्यालय प्रभारी अजय सिंह, सुशांत सिंह, मृत्युंजय कुमार, वीआईपी के जिला अध्यक्ष अमलेश सहनी और सुधीर सहनी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट