मुख्य सचिव ने विडियो कांफ्रेंसिंग डीएम के साथ की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 03, 2026
- 4 views
रोहतास। मुख्य सचिव,बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य गंगा समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित कार्यालय-कक्ष से भाग लिया।
बैठक के दौरान राज्य गंगा समिति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गयी। इस क्रम में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवरेज एवं एसटीपी परियोजनाओं,इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन कार्यों,घाट एवं श्मशान घाट विकास कार्यों,हरियाली मिशन के अंतर्गत गंगा तटों पर वृक्षारोपण, जैविक खेती की प्रगति,औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन,जिला गंगा समितियों की नियमित बैठकों की अद्यतन स्थिति,अवैध बालू खनन की रोकथाम सहित विभिन्न एजेंडों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को राज्य गंगा समिति से संबंधित योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने,जिला गंगा समिति की नियमित बैठक आयोजित करने, लिए गए निर्णयों का प्रभावी अनुपालन करने,विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही गंगा एवं सहायक नदियों के संरक्षण,पर्यावरणीय संतुलन तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया। बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य सचिव द्वारा दिए गये निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने,राज्य गंगा समिति से संबंधित सभी योजनाओं एवं कार्यों की नियमित समीक्षा करने,विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रगति सुनिश्चित करने तथा आवश्यक प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर