जनता दरबार में उमड़े फरियादी, एसपी रौशन कुमार ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 08, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र निवासी ब्रजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि उनकी मां के नाम 3 डिसमिल जमीन का बंदोबस्त है। अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा पैमाइश कर सीमांकन के लिए खूंटा गाड़ा गया था, लेकिन अगले दिन गांव के सूरज यादव और उनके परिजनों ने खूंटा उखाड़कर फेंक दिया। शिकायत पर एसपी ने थानाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आदेश की शिकायत*
डालमियानगर के प्रयाग बिगहा निवासी अजय सिंह ने आवेदन देकर कहा कि उनकी पत्नी अर्चना भारती गहने और 20 हजार रुपये नकद लेकर घर से चली गई हैं और विवेक कुमार नामक युवक के साथ हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी 5 जुलाई 2025 को दरभंगा के लहेरियासराय में बिहार पुलिस में योगदान दी थी। नौकरी के बाद व्यवहार में बदलाव आया। मामले को गंभीर मानते हुए एसपी ने दरभंगा एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसपी रौशन कुमार ने कहा कि आम लोगों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


रिपोर्टर