इंदु तपेश्वर सिंह महाविद्यालय में सखी वर्ता का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 08, 2026
- 5 views
रोहतास। इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज, बिक्रमगंज में महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन रोहतास के सौजन्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम "सखी वार्ता" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और किशोरियों की समस्याओं का समाधान करना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना,बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजग करना,महिलाओं एवं किशोरियों की लैंगिक समानता,महिला सुरक्षा,शिक्षा, स्वास्थ्य,आत्मनिर्भरता तथा सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक करना था। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के द्वारा छात्राओं को महिलाओं के अधिकार,साइबर सुरक्षा,दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा हिंसा की स्थिति में निडर होकर संबंधित विभाग एवं महिला हेल्पलाइन 181 की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु बाल विवाह नहीं करने एवं नहीं होने देने से संबंधित शपथ दिलायी गयी।


रिपोर्टर