मानसून में झरनों से रहें दूर, रोहतास वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 08, 2026
- 356 views
रोहतास ।वन प्रमंडल, सासाराम ने मानसून के दौरान पर्यटकों और आम लोगों के लिए जनहित सूचना जारी की है। भारी बारिश के कारण कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य के अंतर्गत मांझर कुंड, गुप्ताधाम समेत सभी झरनों और पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है। वन विभाग ने गहरे पानी, तेज बहाव और फिसलन वाले इलाकों को बेहद खतरनाक बताते हुए लोगों से सतर्क रहने, मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


रिपोर्टर