जांच से नाराज मुखिया के पिता और भाई ने आवेदन करता को पिटा, लोगो मे रोष
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 09, 2026
- 3 views
रोहतास ।जिले के चेनारी थाना क्षेत्र से है जहां फुलवरिया के मुखिया के साथ पूर्व से चली आ रही विवाद के बाद मुखिया के भाई ने आवेदन करता को तेलारी बाजार मे घसीट के मारने का मामला प्रकाश मे आया है।
आपको बता दे की एक हफ्ते पूर्व मनरेगा योजना में फुलवरिया पंचायत के मुखिया सुशील कुमार के द्वारा अवैध तरीके से पैसे की निकासी कर ली गई थी जिसके बाद उक्त पंचायत के ग्रामीण मिथिलेश कुमार के द्वारा आवेदन दे जांच कराई गई थी जिससे नाराज मुखिया ने मोबाइल फोड़ने तथा मारने की धमकी दी थी,
वहीं जांच से नाराज बुधवार के दिन मुखिया के भाई वकील पासवान तथा उसके पिता संतोष पासवान के द्वारा तेलारी बाजार में आवेदन करता मिथिलेश कुमार को अकेला पाकर बाइक से घसीट कर मार पीट किया।
पीड़ित मिथलेश कुमार ने बताया कि मुखिया के द्वारा की गई अवैध निकासी का तथा उनके कार्यों का मेरे द्वारा जांच कराया गया था, जिससे नाराज मुखिया सुशील कुमार और भाई वकील तथा उनके पिता संतोष पासवान के द्वारा बार बार जान से मारने की धमी दी जा रही है, जबकि बुधवार के दिन मुखिया के पिता और भाई वकील पासवान के द्वारा मुझे अकेला पाकर बीच सड़क पर बाइक से गिरा जान से मारने का प्रयास किया गया , जब लोगो ने देखा तो दोनो लोग मुझे छोड़ भाग निकले। वही घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दे दी गई है।


रिपोर्टर