अपर समाहर्ता कैमूर भभुआं से प्राप्त पत्र पर अधिवक्ता संघ ने जताया आपत्ति, बैठक कर हुआ समाधान

 संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- अपर समाहर्ता कैमूर भभुआं के द्वारा जारी निर्देशों पर अधिवक्ता संघ ने जताया आपत्ति, अधिवक्ता संघ के महासचिव से वार्तालाप के उपरांत हुआ समाधान। संदर्भ में जानकारी देते हुए अधिवक्ता संघ के महासचिव मंटू पांडेय के द्वारा बताया गया, कि ए डी एम कैमूर भभुआं के यहां से दिनांक 10 जुलाई 2026 को जिलाअधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर को एक पत्र प्राप्त हुआ, कि अब हाजिरी फॉर्म ऑनलाइन फाइल होगा। इसकी जानकारी जब हुई तो दिनांक 10 जुलाई 2026 को 1:00 बजे दिन में ए डी एम कैमूर भभुआं से मुलाकात कर कहा कि सर सुप्रीम कोर्ट में बिहार के किसी भी हाई कोर्ट में बिहार के किसी भी जिला न्यायालय में अनुमंडल सिविल कोर्ट में जब हाजिरी फॉर्म हार्ड कॉपी दाखिल होता है, तो ऑनलाइन क्यों हाजिरी फॉर्म अप्लाई होगा। इस मामले में सुधार कराया जाए और बिहार के सचिव जय सिंह भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग से बात किया जाए की हाजिरी फॉर्म हार्ड कॉपी ही दिया जाए। जिस पर ए डी एम कैमूर भभुआं ने दिनांक 10 जुलाई 2026 को इस मामले को लेकर कोर्ट का कार्य स्थगित कर दिया था। लेकिन आग्रह पर ए डी एम कैमूर भभुआं ने आज दिनांक- 11 जुलाई 2026 से हाजिरी फॉर्म हार्ड कॉपी दाखिल करने हेतु सहमति प्रदान किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट