कैमूर पुलिस की बड़ी कामयाबी क्रिकेट मैच के दौरान हुए गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 11, 2026
- 3 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- भभुआं थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई गोलीबारी की घटना का कैमूर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, के अनुसार बताया जाता है कि 9 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे कुड़ासन गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई थी। घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल, भभुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस मामले में 10 जुलाई 2026 को वादी पुनीत तिवारी, पिता विनायक तिवारी, निवासी कुड़ासन के लिखित आवेदन के आधार पर भभुआं थाना में कांड संख्या 698/26 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआं ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुल्लू तिवारी उर्फ गोलू, पिता रजनीकांत तिवारी तथा राहुल तिवारी उर्फ मिथलेश तिवारी, पिता जमुना तिवारी, दोनों निवासी ग्राम उफरवलिया, थाना भभुआ, जिला कैमूर के रूप में हुई है। आपको बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक देसी कट्टा तथा तीन खोखा (कारतूस) बरामद किया हैं। वही इस सफल कार्रवाई में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार सहित भभुआ थाना के सशस्त्र बल एवं डीआईयू (DIU) की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वही पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


रिपोर्टर