225.32 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)---- पुलिस द्वारा शुक्रवार को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 जुलाई 2026 को अपराह्न लगभग 3:10 बजे दुर्गावती बाजार क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान वकील अंसारी पिता– सुकुर मोहम्मद अंसारी, निवासी मोहल्ला दुर्गावती बाजार, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 225.32 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट