संभागायुक्त भोपाल श्री शर्मा ने ‘नशे से है दूरी जरूरी 2.0’ जनजागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 16, 2026
- 3 views
राजगढ़ । प्रदेश सरकार के ‘नशे से है दूरी जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर, राजगढ़ से जनजागरूकता रथ को संभाग आयुक्त भोपाल संभाग श्री कर्मवीर शर्मा, आईजी देहात श्रीमती रुचि वर्धन सिंह एवं कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जनजागरूकता रथ जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा तथा उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण को गति देना है।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल शासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहयोग और सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को इस सामाजिक बुराई से दूर रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आईजी देहात श्रीमती सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। वहीं कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जिले में अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सके।


रिपोर्टर