अभिनव कला संगम ने किया आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार कछवाहा को सम्मानित, सामाजिक कार्यों में सहयोग का आश्वासन


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।रेल यात्रियों की सुरक्षा और कुशल व्यवहार के लिए चर्चित नव पदस्थापित आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार कछवाहा को अभिनव कला संगम के सदस्यों ने आरपीएफ पोस्ट पर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में आरपीएफ की पूरी टीम का भी हौसला बढ़ाया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि आरपीएफ की तत्परता के कारण पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर डेहरी स्टेशन अपराध मुक्त है और ट्रेन से कटने की घटनाएं नगण्य हैं।


निदेशक कमलेश कुमार और महासचिव *सिमल सिंह ने बताया कि अभिनव कला संगम वृक्षारोपण, रक्तदान, होली-ईद मिलन, मतदाता जागरूकता सहित कई सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार कछवाहा ने कहा कि उन्हें संस्था का सहयोग मिलकर खुशी है और रेल प्रशासन भी अभिनव कला संगम को पूरा सहयोग करेगा।


इस अवसर पर संस्थापक सुमंत मिश्रा, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, सचिव प्रो. रणधीर सिन्हा*सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट