वन जीव के त्वरित रेस्क्यू के लिए वन विभाग ने जारी किया नंबर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 16, 2026
- 3 views
रोहतास ।वन्यजीव संरक्षण और त्वरित रेस्क्यू के लिए रोहतास वन प्रमंडल ने पूरे क्षेत्र में समर्पित वन्यजीव बचाव हेल्पलाइन 9122707604 शुरू की है। अब सांप, अजगर, गोह, हिरण सहित किसी भी वन्यजीव के घायल होने, फंसने या आबादी में आने की सूचना इस नंबर पर दी जा सकती है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों को स्वयं पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें।


रिपोर्टर