मोहनियां में ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत, आश्रित को नौकरी व मुआवजे की मांग पर धरना
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 17, 2026
- 6 views
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- मोहनियां के भभुआं रोड रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसीसीआईएल की डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से नगर पंचायत के सफाईकर्मी शंभू डोम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के मुहूर्त गांव का निवासी था। घटना के बाद गुरुवार को परिजन शव लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और मृतक के आश्रित को नौकरी तथा उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना था कि शंभू डोम परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
परिजनों ने नगर पंचायत प्रशासन से मृतक की पत्नी या पुत्र को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के साथ-साथ उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और परिजनों के समर्थन में स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल प्रशासन की ओर से परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया।


रिपोर्टर