नगर पंचायत में निकला भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा

सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधि हुए सम्मिलित तो शासनिक प्रशासनिक पदाधिकारी दिखे मुस्तैद

संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिला के कुदरा नगर पंचायत अंतर्गत रामलीला मैदान स्थित पूरब मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की सुसज्जित रथ यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई। मंदिर के पुजारी बालक दास और कमलेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।

रथ यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते रहे। शोभायात्रा रामलीला मैदान से कुदरा बाजार, मस्जिद मार्ग और भभुआं मोड़ होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुष्प वर्षा की और पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं कीं

रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा भारी संख्या में पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

आयोजक समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रथ यात्रा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने भगवान श्री जगन्नाथ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट