शिक्षा चौपाल के माध्यम से दीपमाला संस्था के द्वारा लोगों को किया गया जागरूक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 17, 2026
- 6 views
सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित जन प्रतिनिधि व शिक्षक हुए सम्मिलित
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिला अंतर्गत कुदरा प्रखंड क्षेत्र के देवराढ़ कलां खुर्द पंचायत स्थित नसेज गांव में दीपमाला संस्था की ओर से आयोजित शिक्षा चौपाल में शिक्षा की गुणवत्ता सहित अन्य योजनाओं लाभ हेतु लोगों को किया गया जागरूक। आयोजन की अध्यक्षता स्थानीय उत्प्रेरक बबीता कुमारी के द्वारा किया गया। उन्होंने ने-- कहा कि संस्था लगातार ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में चौपाल लगाकर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित कर रही है।जन जागरूकता का कार्यक्रम दीपमाला संस्था कैमूर की जिला संयोजक राजमुनी देवी के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
प्रखंड संयोजक कमला देवी ने चौपाल के दौरान-
शिक्षा की गुणवत्ता, सरकारी योजनाओं और अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों को बताया गया, कि सरकार की ओर से बच्चों को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की भाषा और गणित की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए अभिभावकों से घर पर भी पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिक्षा से किसी भी बच्चे को वंचित न रहने देने का संकल्प दोहराया गया। मेधावी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक राजमुनी देवी, प्रखंड संयोजक कमला देवी, उत्प्रेरक बबीता कुमारी,कंचन कुमारी, नीतू देवी, शिक्षक सुचित राम, बीडीसी मालती देवी, वार्ड सदस्य धनपति देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे वही कमला देवी
ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके
दीपमाला संस्था का यह शिक्षा जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
उपस्थित लोगों के द्वारा शिक्षा हेतु सपथ भी लिया गया--


रिपोर्टर