लड़की से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार, बरसठी पुलिस ने भेजा जेल
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jul 17, 2026
- 6 views
बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी पुलिस ने एक युवती के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 302/2026, धारा 296 बीएनएस में नामजद आरोपी को संतरी पहरे की मदद से हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी का धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार बिंद (20 वर्ष) पुत्र सुभाष बिंद, निवासी ग्राम सरसरा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी ने अंजाम दिया।


रिपोर्टर