11.40 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 18, 2026
- 6 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम धनेछा के पास छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या BR45T1233 के साथ दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संतोष बिंद (29 वर्ष), पिता भिखारी बिंद, तथा राहुल कुमार (19 वर्ष), पिता रामावतार बिंद, दोनों निवासी ग्राम सैदरा, थाना भभुआ, जिला कैमूर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 11.40 लीटर ब्लू लाइम देशी मसाला शराब बरामद की है। साथ ही शराब की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर