स्कॉर्पियो से 490 लीटर स्प्रिट की तस्करी विफल, एक तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 18, 2026
- 15 views
आमस थाना क्षेत्र के डेल्हो जंगल के पास उत्पाद विभाग की कार्रवाई 14 गैलन स्प्रिट बरामद
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी------ गया जिला उत्पाद विभाग की टीम ने आमस थाना क्षेत्र के डेल्हो जंगल के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से अवैध रूप से स्पिरिट की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के कन्नौदी गांव निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार, पिता बच्चन यादव के रूप में हुई है।
उत्पाद विभाग के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन से कुल 490 लीटर (14 गैलन) स्पिरिट बरामद की गई। जब्त सामग्री और आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।
इस छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक ऋतिका राज तथा सहायक अवर निरीक्षक (गृह रक्षक) नीतू कुमारी सहित उत्पाद विभाग की टीम शामिल रही।


रिपोर्टर