भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले के करमचट थाना क्षेत्र के अमांव गांव में 13 जुलाई को जमीनी विवाद और दखल-कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग तथा दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया था। सभी घायलों का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया घटना के बाद 14 जुलाई को रामाशीष सिंह ने करमचट थाने में आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ दखल-कब्जे को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं दूसरे पक्ष के राम अवधेश महतो ने भी तीन लोगों के विरुद्ध खेत काटकर अपनी जमीन में मिलाने और दखल-कब्जे को लेकर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई। इस घटना में राम अवधेश महतो भी घायल हुए थे

थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी क्रम में राम अवधेश महतो के भतीजे शशि सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भभुआ न्यायालय भेज दिया गया

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट