विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 18 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा, आपसी समझौते से खत्म हुए वर्षों पुराने विवाद

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर ----- बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में एन.आई. एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) के तहत चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लंबे समय से लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाधान कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की सहमति एवं समझौते के आधार पर कुल 18 मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया।

लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका से पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिला तथा लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे आपसी विवादों के समाधान के लिए लोक अदालत की व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाएं, जिससे समय, धन और न्यायिक संसाधनों की बचत हो सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट