शातिर चोरों ने सो रहे ट्रक चालक का मोबाइल पर्स चोरी कर खाते से उड़ाए 57 हजार 800

15 दिनों बाद मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी 

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिला के मोहनिया चेक पोस्ट और टोल प्लाजा के पास का है। पीड़ित ट्रक चालक ओडिशा के राउरकेला से माल लोड कर जम्मू जा रहा था। चालक के अनुसार, 4 जुलाई की रात मोहनिया पहुंचने पर उसे तेज नींद आ गई, जिसके बाद उसने टोल प्लाजा के पास ट्रक खड़ा कर आराम करने का फैसला किया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो मोबाइल पर्स और जरूरी दस्तावेज गायब थे। ट्रांसपोर्टर के दबाव में चालक बिना शिकायत किए अपनी मंजिल जम्मू के लिए रवाना हो गया करीब 11 दिन बाद, 15 जुलाई को जम्मू से लौटने के बाद जब चालक बैंक से पैसे निकालने पहुंचा तो खाते में रकम नहीं थी। बैंक से मिनी स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन डिटेल निकलवाने पर पता चला कि चोरी हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर 4 और 5 जुलाई को उसके खाते से कुल 57 हजार 800 रुपये मोहनिया स्थित तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप के माध्यम से ट्रांसफर कर निकाल लिए गए घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहनियां पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी ट्रक चालक के मोबाइल, पर्स और आवश्यक दस्तावेज चोरी होने के बाद उसके बैंक खाते से 57 हजार 800 रुपये की निकासी की गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है आपको बतादे की आये दिन मोहनियां टोल प्लाजा के आसपास लगातार सामने आ रही चोरी और लूट की घटनाओं ने ट्रक चालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट