200 करोड़ की लागत से 19 योजनाओं का उद्घाटन तथा 21 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने मीनापुर बेलवा घाट लिंक चैनल का किया उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह समेत अन्य माननीय भी रहे मौजूद

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर---- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 200 करोड़ की लागत से 19 योजनाओं का किया उद्घाटन साथ ही 21 योजनाओं का हुआ शिलान्यास, मीनापुर बेलवा घाट लिंक चैनल का भी हुआ फिता काटकर उद्घाटन।

 लंबे समय से आम जनता को राहत प्रदान करने वाली पिपराही प्रखंड क्षेत्र के बेलवा घाट में 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपए की लागत से निर्मित बेलवा मीनापुर लिंक चैनल सहित 40 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया, साथ ही लिंक चैनल खोल दिया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने कई मंत्रियों एवं विधायकों व प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ बेलवा घाट पर दो हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी व जिला पुलिस पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अगुवाई की साथ ही पुष्प के गुच्छे सौंप अभिवादन कि।

उन्होंने बेलवा घाट मीनापुर लिंक चैनल का विधिवत उद्घाटन किया तथा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवहर का इलाका बाढ़ प्रभावित रहा है, बरसात के दिनों में बागमती नदी तबाही मचाती रही है। बाढ़ की समस्या का समाधान एवं सिंचाई की सुविधा बहाल करने के लिए शिवहर में नदियों को जोड़ने की परियोजना को मंजूरी दी गई। पुरानी धार में बागमती नदी का लिंक चैनल के माध्यम से पानी छोड़ने पर किसानों को समुचित सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

सीएम ने विकासात्मक कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया है।

उक्त अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे, शिवहर विधायक बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता, सांसद लवली आनंद, पूर्व सांसद रामादेवी, सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, रितु जायसवाल, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा,सहित विभागों के मुख्य सचिव शासनिक प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट