श्रावणी मेला की तैयारी पर एसडीओ की पैनी नजर,देकुली धाम का किया निरीक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 22, 2026
- 5 views
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता••एसडीओ
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर------- जिले के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार ने मंगलवार को पिपराही प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा भुवनेश्वर नाथ देवली धाम का निरीक्षण किया। आगामी श्रावणी मेला को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया। वही एसडीओ ने कहा कि श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भुवनेश्वर नाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, मंदिर न्यास समिति के सदस्य तथा स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


रिपोर्टर