शकील अहमद खान के हाथों में मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के विकास की नई जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी------- शहर के प्रतिष्ठित मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में शासी निकाय के सचिव पद पर बड़ा बदलाव हुआ है। 20 जुलाई 2026 की शाम आयोजित शासी निकाय की बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता शकील अहमद खान को नया सचिव चुना गया। वे लंबे समय से शासी निकाय के सदस्य के रूप में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।

नवनिर्वाचित सचिव शकील अहमद खान ने कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शासी निकाय के सभी सदस्यों के सहयोग से कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

बताया गया कि पूर्व सचिव डॉ. हफीजुर रहमान खान के स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते शासी निकाय ने यह निर्णय लिया। शकील अहमद खान के सचिव बनने पर शासी निकाय के सभी सदस्यों, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, समाज के गणमान्य लोगों तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट