मांझर कुंड के लिए नये नियम लागू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 22, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले के प्रसिद्ध मांझर कुंड में नई मानक संचालन प्रक्रिया लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत मांझर कुंड में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवेश मिलेगा। रोजाना अधिकतम 75 चारपहिया और 150 दोपहिया वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। पिकअप वैन, ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, टेम्पो ट्रैवलर व मिनी बस का प्रवेश बंद कर दिया गया है। प्लास्टिक, शराब, पिकनिक, कैंपिंग, तेज आवाज में संगीत, ड्रोन उड़ाने तथा असुरक्षित क्षेत्रों में उतरने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


रिपोर्टर