जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने उत्कर्ष बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उत्पादन प्रक्रिया का लिया जायजा


रोहतास। बुधवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र ने बिक्रमगंज अनुमंडल स्थित उत्कर्ष बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्लांट के प्रोपराइटर को राज्य निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत उद्योग विभाग द्वारा आज वित्तीय मंजूरी का आदेश प्राप्त हो गया है। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह प्लांट पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्लांट में बायोमास संग्रहण, गैस उत्पादन एवं जैविक खाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कृषि अवशेषों का वैज्ञानिक उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगा। ऐसे उद्योग जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट