नव पदस्थापित एसडीएम अनंत कुमार से भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री आदित्य कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर----  जिले के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) श्री अनंत कुमार से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदित्य कुमार ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं सफल, उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


मुलाकात के दौरान जिले के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।


इस अवसर पर आदित्य कुमार ने कहा कि श्री अनंत कुमार के प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और पारदर्शी कार्यशैली से शिवहर जिले में सुशासन एवं विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान होगा तथा जिले को उनके कार्यकाल का व्यापक लाभ मिलेगा।


अंत में आदित्य कुमार ने पुनः नव पदस्थापित एसडीएम श्री अनंत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट