कैमूर पुलिस की बड़ी कामयाबी, टॉप-10 अपराधी देवा पासवान गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 23, 2026
- 9 views
मोहनिया में देर रात छापेमारी, वांछित अपराधी मुन्ना पासी भी दबोचा गया
रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
मोहनियां (कैमूर)-- जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में 22 और 23 जुलाई की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी देवा पासवान उर्फ साहब पासवान उर्फ गणेश पासवान, पिता शंभु पासवान, निवासी वार्ड संख्या-12, थाना मोहनिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। देवा पासवान लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था छापेमारी के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली। देवा पासवान के घर से ही मुन्ना पासी, पिता लठू पासी, निवासी पासवान टोली, थाना मोहनिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुन्ना पासी मोहनिया थाना कांड संख्या 983/25 में वांछित आरोपी था और उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी पुलिस के अनुसार देवा पासवान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इनमें मोहनिया थाना कांड संख्या 413/16 (हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र), कांड संख्या 203/20 (हत्या), कांड संख्या 249/20 (जानलेवा हमला), कांड संख्या 597/21 (आर्म्स एक्ट), दुर्गावती थाना कांड संख्या 150/25 तथा सोनहन थाना कांड संख्या 168/24 सहित कई अन्य मामले शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी डीएसपी गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कैमूर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा टॉप-10 अपराधी देवा पासवान की गिरफ्तारी को कैमूर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।


रिपोर्टर