लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें, हिंसा किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं - डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी----- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हाल के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान संसद परिसर की ओर बढ़ने, सुरक्षा बलों के साथ कथित धक्का-मुक्की, पथराव और अराजकता फैलाने की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का दायित्व है।

डॉ. मिश्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाकर युवाओं और छात्रों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन वह शांतिपूर्ण और संविधान की मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस समर्थित तत्वों एवं असामाजिक लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने की अपील की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट