भगवानपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 24, 2026
- 11 views
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव
भभुआं----- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों के घर पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी रविशंकर डीलर के पुत्र राहुल कुमार मौर्य तथा रामबचन राम के पुत्र राजेंद्र राम के रूप में की गई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई की।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल जांच के उपरांत दोनों वारंटियों को भभुआ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार वारंटियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्टर