पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ती की इलाज के दौरान हुई मौत

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर)----- स्थानीय थाना क्षेत्र के सावठ गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल 60 वर्षीय आबिद सलमानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय आबिद सलमानी का अकबर सलमानी से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी विवाद के दौरान खेत पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान आबिद सलमानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आबिद सलमानी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।







रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट