श्री मार्तण्ड फाउंडेशन ने डॉ॰ विनय कुमार दुबे को बनाया औरंगाबाद का अध्यक्ष
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 25, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ
डेहरी रोहतास।उत्कृष्ट प्रगति, संस्कार, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत *श्री मार्तण्ड फाउंडेशन* ने संगठन के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
संस्था की संस्थापक, निदेशक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ॰ कनक लता जैन* द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार *डॉ॰ विनय कुमार दुबे जी* को *औरंगाबाद का अध्यक्ष* नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगी। संस्था ने डॉ॰ दुबे जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी हैं।
*श्री मार्तण्ड फाउंडेशन* की स्थापना 2021 में हुई थी। इसका मुख्य कार्यालय गुवाहाटी, असम में स्थित है। संस्था शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।


रिपोर्टर