शराब सेवन के आरोप में 3 गिरफ्तार, 10 वाहनों से 13 हजार का फाइन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 26, 2026
- 6 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)----- रामपुर प्रखंड के बेलवा थाना क्षेत्र के बेलाव सवार पथ पर शुक्रवार को मिशन स्कूल के मुख्य सड़क पर शराब पीकर हंगामा: 3 गिरफ्तार, 10 वाहनों से वसूला 13 हजार फाइन।
बेलाव थाने की पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की शाम मिशन स्कूल मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच के दौरान शराब सेवन के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10 वाहनों से 13 हजार रुपये का फाइन भी वसूला गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पहचान
1. चंदन कुमार उम्र करीब 23 वर्ष, पिता - झूरी रावत, ग्राम - अखलाशपुर, थाना - भभुआ, जिला - कैमूर
2. सूरज रावत उम्र करीब 24 वर्ष, पिता - जवाहर रावत, ग्राम - अखलाशपुर, थाना - भभुआ, जिला - कैमूर
3. दया राम उम्र करीब 35 वर्ष, पिता - शंकर राम, ग्राम - सिलौटा, थाना - सोनहन, जिला - कैमूर
पुलिस ने सभी को चिकित्सकीय जांच के बाद विधिवत गिरफ्तार कर शनिवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
वहीं वाहन जांच अभियान में हेलमेट, कागजात और अन्य नियम तोड़ने पर 10 वाहनों से 13 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि शराब और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्टर