ऑपरेशन सतर्क के तहत 39.63 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 26, 2026
- 4 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया---- पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 39.63 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा। प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 के दिल्ली छोर पर गश्त के दौरान टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी सत्यम कुमार (28) के रूप में हुई। तलाशी में उसके बोरे से 39.63 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,300 है। सूचना पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने शराब एवं आरोपी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद थाना, गया ले गई।


रिपोर्टर