धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जन सुराज का हमलाः छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 26, 2026
- 18 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर----- जिले के जन सुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के लंबे संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने इसे भाजपा सरकार के अहंकार की हार भी करार दिया। राघवेंद्र कुमार ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में देशभर में एक लोकतांत्रिक आंदोलन चला था। इस आंदोलन ने यह साबित कर दिया कि जनता की संगठित आवाज के सामने सरकार को भी झुकना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल इस्तीफा देना पर्याप्त नहीं है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। सभी दोषियों, अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी उन्होंने की।
जन सुराज प्रवक्ता ने यह भी मांग की कि कथित तौर पर इस प्रकरण में जान गंवाने वाले 22 छात्र-छात्राओं के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने नीट सहित सभी परीक्षा घोटालों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने और शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देने की मांग की।


रिपोर्टर