भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनोज कुमार का भव्य स्वागत, भारी संख्या में समर्थकों के साथ ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 27, 2026
- 13 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी------- भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में गया नगर निगम के वार्ड पार्षद, सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं समाजसेवी मनोज कुमार ने अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी का पट्टा एवं सदस्यता पर्ची पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा निरंतर समाज के समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध लोगों को अपने साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार और उनके समर्थकों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को और गति मिलेगी।
वहीं मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुख नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, क्षेत्र के विकास तथा आम जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए सम्मान और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर