दुर्गावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो वाहनों से 455.985 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)--------- स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो वाहनों से कुल 455.985 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों मामलों में वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पहली कार्रवाई कर्मनाशा चांद नहर के पास की गई, जहां उजाला रंग की जायलो कार रजिस्ट्रेशन संख्या UP65BR2444 से 38 पेटी 8 PM प्रत्येक पेटी में 48 पीस तथा रॉयल स्टैग की 4 पेटी, जिसमें 375 एमएल के 69 पीस और 750 एमएल के 18 पीस बरामद किए गए। इस कार्रवाई में कुल 367.695 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा-

वहीं दूसरी कार्रवाई खामिदौरा मोड़ के पास की गई, जहां उजाला रंग की टाटा नेक्सन कार रजिस्ट्रेशन संख्या UP63AF6272 से 2 पेटी 8 PM प्रत्येक पेटी में 48 पीस, रॉयल स्टैग के 54 पीस 750 एमएल तथा मैजिक मोमेंट्स के 9 पीस 750 एमएल बरामद किए गए। इस मामले में कुल 88.29 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस ने वाहन और शराब को विधिवत जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया-


दुर्गावती थाना पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार तस्करों की तलाश जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट