मोटरसाइकिल अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 28, 2026
- 4 views
10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
रोहतास। आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने सासाराम नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर गठित की गई विशेष टीम
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को सासाराम नगर थाना को सूचना मिली कि एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री में सक्रिय है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
एक आरोपी की गिरफ्तारी से खुला पूरा नेटवर्क
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मो. आमिर को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर सासाराम नगर थाना एवं दरिगांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
1. मो. आमिर, पिता– अल्ताफुद्दीन, मोहल्ला कोठा टोली, वार्ड संख्या-27, सासाराम।
2.रोहित कुमार, पिता– सुरेश सिंह, लखनुसाराय, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
3. जयशंकर तिवारी, पिता– स्व. बालेश्वर तिवारी, ग्राम औरेया, थाना शिवसागर, वर्तमान पता– राज कॉलोनी, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विभिन्न कंपनियों की कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध हैं, जबकि कुछ बिना नंबर प्लेट के मिले हैं। सभी वाहनों के संबंध में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
तीन अन्य आरोपियों की पहचान, आपराधिक इतिहास की भी जांच
पुलिस ने बताया कि गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, सिपाही अमित कुमार, आजाद कुमार, नवीन कुमार एवं सुजीत कुमार रजक सहित विशेष छापेमारी दल के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आपका बाइक भी है क्या ? चेक करें !
10 बरामद मोटरसाइकिलों का लिस्ट देखें ।
क्रम वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर
1 टीवीएस Raider (रेड/ब्लैक) BR24Y9604
2 Hero Glamour (लाल) BR24Q9097
3 Hero Splendor Plus (ब्लैक) BR06CE4262
4 Hero Super Splendor (ब्लैक) UP16CF4307
5 Hero Super Splendor (बिना नंबर प्लेट) रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं
6 Hero Passion Pro (बिना नंबर प्लेट) रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं
7 Hero Passion Pro (बिना नंबर प्लेट) रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं
8 Hero Splendor Plus (ब्लैक) DL35BN0710
9 Hero Passion Pro (ब्लू/ब्लैक, बिना नंबर प्लेट) रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं
10 Hero Passion Pro (ब्लैक) BR24X8374
जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध हैं:
BR24Y9604
BR24Q9097
BR06CE4262
UP16CF4307
DL35BN0710
BR24X8374


रिपोर्टर