गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, पिकअप से दो मवेशी बरामद

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)---- थाना प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर छाता-कल्याणपुर रोड पर वाहन जांच अभियान चला एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें दो मवेशियों को अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय कुमार पिता- बसावन यादव, ग्राम मोहरों, थाना नुआंव, जिला कैमूर तथा मनीष कुमार यादव पिता- अशोक सिंह, ग्राम तियारा, थाना रामगढ़, जिला कैमूर के रूप में हुई है।


पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे छाता निवासी अनिल यादव के यहां से मवेशियों को वाहन पर लादकर शिशोरा पहुंचाते थे। वहां अनिल यादव द्वारा बताए गए चालक को मवेशी सौंप दिए जाते थे, जो उन्हें आगे ले जाकर कटवाने का काम करता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि बरामद दोनों मवेशी दूध नहीं दे रहे थे, इसलिए उन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन एवं दो मवेशियों को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा पुलिस अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट