शौच के लिए निकली महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

 संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्गावती(कैमूर)---- थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में गुरुवार की तड़के एक महिला की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतका की पहचान नई बस्ती निवासी रामाधार राम की पत्नी कलावती देवी (49 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कलावती देवी रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब तीन बजे घर के पास स्थित बांसवाड़ी में शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान अंधेरे में उनके पैर में जहरीले सांप ने काट लिया।

सर्पदंश के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग तत्काल उन्हें इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट