मंडल कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर----- बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार के द्वारा मंडल कारा शिवहर का निरीक्षण किया गया है। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश ललन कुमार ने बताया है कि मंडल कारा निरीक्षण के दौरान के लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता सुबोध कुमार भी उपस्थित रहे।


उन्होंने बताया कि मंडल कारा में बंदियों की उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया है। साफ सफाई,भोजनालय तथा अन्य व्यवस्थाओं पर न्यायाधीश ललन कुमार ने संतोष जनक स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बनाए रखने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नालसा की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट