नवविवाहिता सहित ससुराल पक्ष घर से अचानक गायब, लड़की के पक्ष ने जताया हत्या की आशंका
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 31, 2026
- 18 views
प्रशासन द्वारा लड़की के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ
कैमूर--- जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुआ गांव से नवविवाहिता सहित पुरा परिवार घर से अचानक गायब, लड़की के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना प्रशासन को सौंपा आवेदन मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ।
जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र खजुरा पंचायत के बिच्छियां गांव निवासी रामाकांत तिवारी
ने करमचट थाना प्रशासन को आवेदन सौंप बताया गया, कि अपनी बेटी सीता कुमारी
का विवाह विकास कुमार उपाध्याय पिता कन्हैया उपाध्याय ग्राम तेनुआ थाना करमचट के यहाँ दिनांक 27-4-2026 को किया। जब से शादी हुआ है तभी से विकास कुमार उपाध्याय के साथ ही परिवारीक सदस्यों द्वारा भी दहेज की मांग करते हुए मानसिक रूप से परेशान करने के साथ जबरदस्ती नशे की गोलियां देने,करंट लगाने के साथ ही मारपीट किया जा रहा था। अभी कुछ दिनों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क न होने पर जब उनके घर पहुंचा तो घर बंद कर परिवार के सभी सदस्य गायब है। जिससे आशंका हो रहा है सीता कुमारी की हत्या कर ससुराल पक्ष घर से फरार है।
संदर्भ में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार से जब दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए थाना प्रशासन को आवेदन सौंपा गया है। मामले की जांच किया जा रहा है।


रिपोर्टर