पिता ने पुत्र की हत्या की आशंका पर आरोप लगाते हुए थाना प्रशासनको सौंपा आवेदन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 31, 2026
- 70 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)---- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी अनिल पासवान ने अपने पुत्र के अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अनिल पासवान
द्वारा दिए गए आवेदन में रामगढ़ पंचायत के मुखिया सहित कुल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके पुत्र का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। घटना के बाद से परिवार में भय और शोक का माहौल है तथा परिजन पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भगवानपुर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए सभी आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है। साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


रिपोर्टर