डेहरी ईओ की हत्या पुलिस के लिए बनी पहेली चालक से पूछताछ जारी


रोहतास।डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।


घटना के बाद गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को उपचार के लिए रोहतास जिले के डेहरी स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जमुहार) लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


यह घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई।


घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुँचे तथा मामले की जानकारी ली।डिहरी नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की मौत फिलहाल पुलिस प्रशासन पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। डिहरी नप ईओ विमल कुमार की पत्नी ने तथा परिजनों ने उनके चालक मिथिलेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाया है। रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा,एसपी रौशन कुमार तथा औरंगाबाद के प्रशासन पुलिस द्वारा गठित टीम ने इस बरदात की गहन जांच पड़ताल जारी रखी है। फिलहाल ईओ के चालक मिथिलेश कुमार को औरंगाबाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ जारी रखी है। रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के आदेश पर मेडिकल टीम गठित कर नगर परिषद की ईओ विमल कुमार की शव की पोस्टमार्टम सदर अस्पताल सासाराम में कराया गया। शव की पोस्टमार्टम के साथ परिजनों को सौंप भी दिया गया है। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। डिहरी नप ईओ मृतक विमल कुमार के बड़े भाई ने भी चालक पर कई गंभीर आरोप लगाया है। बताया गया कि डिहरी नप ईओ विमल कुमार ने शनिवार के रात औरंगाबाद जिले के बारूण नहर सड़क से पटना जा रहे थे,इसी दौरान सुनसान इलाके में उनके वाहन पर हमला कर दिया गया। जिससे वाहन पलट गया लेकिन परिजनों का आरोप है कि यह हत्या को दुर्घटना का रूप दिया गया है। बहरहाल पूरी जांच पड़ताल जारी है। मृतक कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के पत्नी सहित दो नन्हे मुन्ने पुत्री व पुत्र है। सदर अस्पताल सासाराम में नप ईओ की पत्नी और नन्हे मुन्ने बच्चे की दहाड़ से वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ती थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट