126 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेवाज गिरफ्तार, दो बाइक जप्त

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)----- गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गावती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 126 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से यूपी की ओर से कर्मनाशा होते हुए मोहनियां की तरफ शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-19 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। 

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान हरिओम कुमार (20 वर्ष), पिता पुष्पेंद्र कुमार सिंह, निवासी ग्राम डोभरी, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 126 लीटर देशी ब्लू लाइन शराब बरामद की गई। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट