शराब सेवन के मामले में करमचट थाना पुलिस की कार्रवाई, पांच लोग गिरफ्तार

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर--- जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में करमचट थाना पुलिस ने शराब सेवन के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत भभुआ न्यायालय भेज दिया गया।

करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को पकड़ा। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 दिनेश राम, पिता अकलू राम, ग्राम किन्नर चोला, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर-भभुआ गुंजन कुमार, पिता अजय राम, ग्राम सिंघी सूड़, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर विमलेश कुमार, पिता नगीना यादव, ग्राम पांडेपुर, थाना करमचट, जिला कैमूर विवेक कुमार, पिता रामानंद प्रसाद, ग्राम शाहपुर, थाना बाबुरी, जिला चंदौली चंद्रशेखर राम, पिता भिखारी राम, ग्राम मरहन, थाना सैयदराजा, जिला चंदौली शामिल हैं

करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों को मेडिकल जांच के उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, भभुआ भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब के सेवन तथा अवैध शराब से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त और जांच अभियान को भी तेज किया गया है, ताकि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

करमचट थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट